Top News
Next Story
Newszop

इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी

Send Push

Weather Forecast:नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में, गंगीय पश्चिम बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। एक ट्रफ लाइन झारखंड से मणिपुर तक और दूसरी ट्रफ लाइन अरब सागर से रायलसीमा तक बनी हुई है। इसलिए झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई समुद्र तटीय इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और केरल में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले इस पूरे हफ्ते में भीषण गर्मी सहनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आज और इस पूरे हफ्ते में देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?


Weather Forecast : दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली को इस हफ्ते गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। दिल्ली से मानसूनी हफ्ता पहले चला गया था और उसके बाद से ही राजधानी में लोग उमस से परेशान हैं। रविवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। आज 7 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 34.73 °ब् रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 29.15 और 36.54 डिग्री रहने के आसार हैं। 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज सुबह दिल्ली का ।फप् 248 रिकॉर्ड हुआ, जो काफी खराब कैटेगरी का है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले हफ्ते उमस से राहत मिल सकती है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी।

Weather Forecast: पूर्वाेत्तर और दक्षिणी राज्यों में बरसेंगे बादल


मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र में लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से इस पूरे हफ्ते पूर्वाेत्तर राज्यों और दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगी। आज और आने वाले 2 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ राज्यों में आंधी-तूफान आने का अलर्ट भी रहेगा।

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 
Loving Newspoint? Download the app now